डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गरीब शोषित पीड़ितो के रहनुमा थे स्वर्गीय नंदन बाबू। उक्त बाते चंद्रशेखर फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ,छात्र मजदूर किसान मोर्चा, गंगा बचाओ आंदोलन समिति , अध्यक्ष ,काशी हिंदू विश्वविद्यालय ( बी एच. यू) चंद्रशेखर छात्र मोर्चा अध्यक्ष ,पूर्वांचल विकास मोर्चा के हिमांशु सिंह ने लाईट रेलवे कॉलोनी शक्ति नगर मे बी एच यू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र सिंह उर्फ शक्ति सिंह के पिता स्वर्गीय नंदन सिंह की 48 वां पुण्यतिथी पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत कहा। उन्होंने कहा कि वे लाइट रेलवे डालमिया नगर के टीटी के पद पर कार्यरत थे। वें हम लोग के गार्जियन, सर्व समाज के नेता थे। हम लोग वाराणसी से चलकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए हैं। मैं भी उत्तर भारत के गरीबों का सेवा कर रहा हूं। डेहरी विधिज्ञ संध के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटुर पांडेय ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कहा कि स्वर्गीय नंदन बाबू कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ,स्वर्गीय बसावन सिंह के करीबी थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज की सेवा में लगे रहे।

राजपुर ग्राम कपसिया निवासी स्वर्गीय नंदन सिंह पुण्यतिथि पर उनके पुत्र धीरेंद्र सिंह, सोनू सिंह, सनी सिंह, अक्षय सिंह, ने विद्वान पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रो के साथ पूजा अर्चना करने के उपरांत उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर कालेन्द्र प्रताप वर्मा मुन्ना सिंह अनिल खन्ना कादीर खान दीपक सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

