धर्मशाला, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत पालमपुर निवासी एक व्यक्ति से 5.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की है। जिला कांगड़ा पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब वह गश्त पर थी। पुलिस ने आरोपी अखिल कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी गांव व डाकखाना राजपुर, तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा के कब्जे से 5.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिस पर उपरोक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है तथा इस संबंध में उसके विरुद्ध पुलिस थाना भवारना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि उक्त आरोपी टैक्सी में चंडीगढ़ से पालमपुर आ रहा था। जिसे पुलिस ने गश्त के दौरान गाड़ी रोककर तलाशी लेने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चिट्टे सहित पकड़ा। आरोपी से गहन पूछताछ के दौरान उसकी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया
