गुवाहाटी, 11 मार्च (हि.स.)। राजधानी की वशिष्ठ पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार काे बताया कि चोरों को बीती रात खुफिया सूचना के आधार पर वेल्ला से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार चोरों की पहचान नितुल अली, जीतू अली और मिराजुल अली के रूप में की गयी है। पुलिस ने चोरों के पास से एक वाहन (एएस-01एफवाई-1530) और नगद 10 रुपये बरामद किया। साथ ही 10 किलो वजनी कांसे की कटोरी बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया है कि बीते 8 मार्च को लोखरा स्थित सर्थेबारी शिल्पालय में तीनों चोरों ने कांसे की कटोरी की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। शिल्पालनय के मालिक की शिकायत के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने कार्रवाई की।
लगभग छह लाख के सामान की चोरों ने चोरी की थी। पुलिस ने बताया है कि गुवाहाटी के विभिन्न स्थानों पर की गई चोरी की घटनाओं में भी गिरफ्तार चोरों का हाथ हो सकता है। पुलिस फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ कर रही है।——————-
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय
