अररिया 11 मार्च(हि.स.)। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु की जयंती पर रेणु महोत्सव का आयोजन बुधवार को किया जाएगा।इस अवसर पर साहित्य और संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सान्याल कुमार द्वारा बताया गया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण टाउन हॉल में आयोजित होने वाला साहित्यिक परिचर्चा एवं कवि सम्मेलन होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ सायं 5:20 बजे किया जाएगा, जिसके पश्चात साहित्यकारों और लेखकों द्वारा साहित्यिक परिचर्चा आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित और सुप्रसिद्ध कवि दिनेश बावरा, कवयित्री डॉ तिष्याश्री तथा कवि अमरदीप कुमार अपनी काव्य प्रस्तुति करेंगे।
डीएम विनोद दूहन और एसपी जितेन्द्र कुमार ने जिलेवासियों से रेणु महोत्सव पर अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
