उज्जैन, 11 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुधवार को प्रथम तीर्थंकर प्रभु आदिनाथ का जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव जैन समाज द्वारा भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के संयोजन में शहर में रथयात्रा निकाली गई। पश्चात खाराकुआं स्थित बड़ा उपाश्रय में धर्मसभा का आयोजन हुआ।

रितेश खाबिया और राहुल सर्राफ ने बताया कि रथयात्रा गणीवर्य कीर्तिरत्नसागर की निश्रा में निकाली गई। इसमें साध्वी हितदर्शन, चारूदर्शन भी शामिल हुई। रथयात्रा सिद्धचक्र आराधना केसरियानाथ तीर्थ खाराकुआं पेढ़ी से प्रारंभ हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विजय हीर सूरीश्वरजी बड़ा उपाश्रय पहुंची। यहां धर्मसभा हुई। धर्मसभा में गुरुदेव ने प्रभु आदिनाथ के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए समाजजनों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। स्वागत भाषण विनोद बरबोटा ने दिया। संचालन राकेश वनवट ने किया।
समारोह में जयंतीलाल जैन, नरेंद्र जैन, अश्विन चोपड़ा, अजेश कोठारी, अभय जैन, अशोक कोठारी, प्रसन्न जैन, मनीष गावड़ी, राजेंद्र पटवा, डॉ. संजीव जैन, प्रकाश गांधी, राहुल कटारिया, पुनीत जैन, अनिल कंकरेचा, गोलू सुराणा, धर्मेन्द्र जैन, मदन रुनवाल, मनोज सुराणा, राजबहादुर मेहता, हेमंत पावेचा, अश्विन मेहता, नितेश नाहटा, ललित कोठारी, संजय जैन, राजेश जैन, विमल पगारिया, जयेश सेलवाडिय़ा, संजय जैन, सुनील जैन, विजय जैन, पार्षद रजत मेहता, संजय कोठारी, श्रीपाल राजावत, अशोक चत्तर, विकास जैन, दिलीप मेहता, दीपक डगरिया, सोहन आचलिया, देवेंद्र कोठारी, प्रमोद जैन, राजेश जैन, विमल भंडारी उपस्थित थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल
