प्रयागराज, 12 मार्च (हि.स.)। समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक राधेश्याम भारतीय का गुरुवार सुबह रसूलाबाद घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी गई।

बताया गया कि पूर्व विधायक राधेश्याम भारतीय का बुधवार दोपहर उनके आवास इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, स्टेनली रोड पर निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न दलों के नेता, पदाधिकारी और समाजसेवी उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
गुरुवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को समाजवादी पार्टी के झंडे में लपेटकर अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, राकेश सिंह उर्फ भोला पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शव यात्रा में शामिल हुए।
रसूलाबाद घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी गई। मुखाग्नि उनके भतीजे संजय भारतीय ने दी।
अंतिम संस्कार के दौरान सपा नेताओं के अलावा अन्य दलों के नेता व बड़ी संख्या में समाजसेवी और समर्थक मौजूद रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में जिलाध्यक्ष अनिल यादव, अपना दल के विधायक डॉ. वाचस्पति, अमरनाथ मौर्य, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, मतेश सोनकर, राकेश सिंह उर्फ भोला पटेल, दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, राजू पासी, दूधनाथ पटेल, संगम लाल मौर्य, नाटे चौधरी, संजीव आर्या, परमेश्वर प्रसाद, योगेश यादव, महावीर यादव, सुरेश यादव, संजय तिवारी, राकेश पटेल, मनोज पासी, रवि गुप्ता, आर.एन. यादव, शशांक त्रिपाठी, देवीलाल यादव, डिशू गौड़, अनुपम रावत, दिनेश यादव, सऊद, हसीब, सचिन श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
