रांची, 12 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में असम जातीय परिषद(एजेपी) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं उनके बीच आगामी असम चुनाव सहित झारखंड में चल रहे कई अन्य विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके पर असम जातीय परिषद के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे
