जम्मू, 13 मार्च (हि.स.)। लेखा एवं कोषागार निदेशालय (डीजीएटी) ने अनुबंध भुगतान में देरी से संबंधित हालिया मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह से खारिज करते हुए उन्हें झूठा और गलत बताया है।

एक बयान में डीजीएटी ने स्पष्ट किया है कि अनुबंध भुगतान से संबंधित सभी देनदारियों का भुगतान कर दिया गया है और कोषागारों में अनुबंध भुगतान का कोई लंबित मामला नहीं है। बयान में कहा गया है कि वास्तविकता यह है कि विभाग ने पूंजीगत व्यय के तहत पूरी धनराशि जारी कर दी है।
डीजीएटी ने मीडिया संगठनों से यह भी अनुरोध किया है कि संतुलित और पेशेवर रिपोर्टिंग के हित में इन मामलों के संबंध में वित्त विभाग का पक्ष भी शामिल किया जाए।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता
