
कोचस (रोहतास) प्रखंड में तैनात रहे प्रखंड समन्वयक श्रीकृष्ण सिंह को यादगार विदाई दी गई। विदाई समारोह कुछ ऐसा रहा कि हर जगह इसी के चर्चे हो रहे हैं। समन्वयक श्रीकृष्ण सिंह एक वर्ष पहले इस प्रखंड में प्रखंड समन्वयक के रूप तैनात हुए थे। उनके मिलनसार और सौम्य छवि के चलते लोग उन्हें काफी पसंद करते थे। लेकिन इसी बीच उनका तबादला भोजपुर के संदेश में हो गया। इस खबर से लोग काफी परेशान तो हुए लेकिन उन्होंने श्रीकृष्ण सिंह को एक शानदार विदाई देने का निर्णय लिया। इसी क्रम में प्रखंड परिसर में उनकी विदाई के समय उनकी कार को दुल्हन की तरह फूलों से सजाया गया। इस मौके पर प्रखंड कर्मियों एवं जनप्रतिनिधी ने जमकर फुल माला एवं उपहार देकर बिदा किया और प्रखंड मुख्यालय परिसर के बाहर तक छोड़ने आये। इस दौरान तत्कालीन समन्वयक श्रीकृष्ण सिंह फुट फुट कर रोने लगे। इस प्रेम और सम्मान के लिए उन्होने स्टाफ के साथ यहां के लोगों का आभार व्यक्त किया।
