लखनऊ, 13 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 15 मार्च को देवरिया में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने शुक्रवार को दी।

मयंक त्रिवेदी ने बताया कि पार्टी पूर्वांचल में अपनी जड़ें मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है और यह जनसभा पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों से पहले कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भरने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगी। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा, और इस जनसभा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के स्वागत के लिए कई जिलों से पार्टी पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता देवरिया पहुंचेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन
