-प्रतापगढ़ में महिला आयोग की सदस्य ने लैपटाप का किया वितरण

प्रतापगढ़, 13 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की और प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए कि सभी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, और उनका सशक्तिकरण तभी संभव है जब उन्हें न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 5 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र , मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 योजनान्तर्गत 05 लाभार्थियों को लैपटाप , बाल विकास एवं पुष्टाहार के 5 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
———-
हिन्दुस्थान समाचार / दीपेन्द्र तिवारी
