हमीरपुर, 13 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के फरसौलियाना मोहल्ले में एक युवक के साथ हुई साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने युवक के मोबाइल फोन में मैसेज भेज कर उसके खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए। जिसके बाद पीड़ित मोहम्मद जावेद ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। मैसेज में क्लिक करते ही उसके खाते से 55 हजार रुपये कट गये। उसे आशंका है कि साइबर अपराधियों ने उसके खाते से रुपये निकाले हैं।
राठ कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
————-
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा
