
सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रोहतास के सासाराम विधानसभा अंतर्गत महिला मोर्चा के द्वारा सासाराम विधानसभा के सभी मंडल स्तरीय कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहतास महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अकुल्ला विजया रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विजय एवं विधान परिषद निवेदिता सिंह, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार, महिला मोर्चा कार्यक्रम संयोजका पिंकी पाठक एवं अध्यक्ष आरती गुप्ता ने संयुक्त रुप से श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक साह, शरद चन्द्र संतोष, जिला मंत्री गुलवासो पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस राज, संजीव कुमार गुप्ता, गुप्तेश्वर गुप्ता, शिवनाथ चौधरी, उमेश पांडेय, पंकज सोनी, गुप्तेश्वर चंद्रवंशी, बेचू सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, सुनीता गुप्ता, पूर्णिमा श्रीवास्तव, पूनम सिंह, इंदु देवी, लालसा देवी, बीना देवी, निर्मला देवी, आशा देवी, रेखा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।