रांची, 13 मार्च (हि.स.)। झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के नवप्रोन्नत 15 अधिकारियों की विभिन्न विभागों में पोस्टिंग की है।

इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। सभी अधिकारियों को अगले आदेश तक अलग-अलग विभागों में नियुक्त किया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार दिलेश्वर महतो को गुमला का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, इशतियाक अहमद को कार्मिक विभाग का संयुक्त सचिव, विधानन्द शर्मा पंकज को स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त सचिव, संगीता लाल को परिवहन विभाग का संयुक्त सचिव, रोबिन टोप्पो को श्रम विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके अलावा नयन तारा केरकेट्टा कृषि विभाग का निदेशक (प्रशासन), अरुण कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग का संयुक्त सचिव, आलोक शिकारी कच्छप को समेकित जनजाति विकास अभिकरण, खूंटी का परियोजना निदेशक, अनिलसन लकड़ा को योजना एवं विकास विभाग का संयुक्त सचिव, नागेंद्र पासवान को पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,
सुबोध कुमार को मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग का संयुक्त सचिव सह संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, आसिफ एकराम को पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का निदेशक बनाया गया है। साथ ही नीरज कुमार सिंह को उद्योग विभाग का संयुक्त सचिव, जुल्फीकार अली को नगर विकास एवं आवास विभाग का संयुक्त सचिव, अर्चना मेहता को राज्यपाल सचिवालय का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे
