जम्मू,, 14 मार्च (हि.स.)।

भाजपा ने श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) को 90 नए पद देने के फैसले का विरोध जताया है। पार्टी के विधायकों का कहना है कि जीएमसी जम्मू को केवल 46 नए पद दिए गए हैं, जो क्षेत्र के साथ भेदभाव को दर्शाता है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि उमर अब्दुल्ला कैबिनेट द्वारा लिए गए इस फैसले में जम्मू क्षेत्र के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगी और सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग करेगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
