कटिहार, 14 मार्च (हि.स.)। कटिहार के न्यायालय प्रांगण में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान कुल 2009 मामलों का निष्पादन समझौता के आधार पर किया गया, जिसमें बैंक, बीएसएनएल और ट्रैफिक चालान के 150 मामले शामिल हैं। आपराधिक वाद के 225 केस, मापतोल के 6 केस, बिजली के 37 केस और रेलवे के 610 मामलों का निपटारा हुआ। कुल 10.48 लाख का अतिरिक्त सेटलमेंट भी हुआ, जिससे कुल सेटलमेंट राशि 4.90 करोड़ पहुंच गई।

इस सफल आयोजन के लिए लाभुकों ने प्रभारी जिला जज संदीप कुमार मिश्रा और उनकी टीम को बधाई दी।आयोजन के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश सिंह देवू ने सभी को धन्यवाद दिया। 15 बेंचों ने मामलों का निपटारा किया, जिसमें पीठासीन पदाधिकारी के रूप में एडीजे द्विजेंद्र तिवारी, अखिलेश पांडे, संजय कुमार और अन्य न्यायिक पदाधिकारी शामिल थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह
