
दरिहट। डेहरी प्रखंड के दरिहट गांव के रहने वाले आरजेडी नेता सह जिला महासचिव मनोज कुमार गुप्ता के पिता शिवजग प्रसाद गुप्ता का निधनं शनिवार की रात अपने निवास स्थान पर हो गई। वहीं निधनं की खबर सुनते ही दरिहट एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ उठी। वहीं अंतिम दर्शन हेतु लोगों का तांता लगा रहा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्री गुप्ता के पिता शिवजग प्रसाद गुप्ता की उम्र लगभग 95 वर्ष हो गई थी और वह कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। वहीं रविवार की सुबह उनके जेष्ठ पुत्र मुखाग्नि देकर हिंदू परंपराओं के साथ अंतिम संस्कार किया। इस दुख की घड़ी में राजद के वरिष्ठ नेता बुचूल सिंह यादव, शारदा कुंवर (मुखिया), सरपंच प्रतिनिधि मिट्ठू सिंह ,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, मजहर हुसैन ,कलाम अंसारी ,वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिंह, गोलू कुमार, संजीव कुमार उर्फ गुड्डू ,श्रीकांत पाल, सुभाष कुमार सिंह आदि लोगों ने जुटकर संतावना दिया और भगवान से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।
