
जिले का प्रसिद्ध संस्कृति संचेतना का प्रतिनिधि मंच सोन कला केंद्र ने रविवार शाम जक्खी बीघा, चुना भट्ठा के पास स्थित एक होटल में सिने जगत के पार्श्व गायक मोहम्मद रफी साहब के पुण्य तिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के शुरुआत में सोन कला केंद्र में महिला प्रकोष्ठ की डॉ अनुभा सिन्हा ने कुमकुम प्रकाश एवम् सुधा गुप्ता को मोमेंटो, शॉल, बुके देकर नए सदस्य के रूप में सदस्यता दिलाई गई। वहीं संस्था के संरक्षक राजीव रंजन सिन्हा ने अविनाश कुमार को सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण के उपरांत मोहम्मद रफी साहब एवम् महान ग़ज़ल गायक भूपेंद्र सिंह के चित्र के सामने संस्था के संरक्षक सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एस बी प्रसाद , पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव एवम् सन बीम पब्लिक स्कूल के निदेशक राजीव रंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवम् पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
संरक्षक डॉ एस बी प्रसाद रफी साहब के जीवन वृतांत पर चर्चा की वहीं पूर्व विधायक सत्य नारायण यादव के संबोधन के बाद मोहम्मद रफी तु बहुत याद आया…गाना गाकर राजू सिन्हा ने सबको भाव विभोर कर दिया। बड़ी दूर से आए हैं प्यार का तोहफा ….. गा कर डॉ एस बी प्रसाद ने शमां बांध दिया। प्रीति सिन्हा के आदमी मुसाफिर है…एवम् इसरो इसरो में दिल लेने वाले… पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया…. बीरेंद्र कुमार ने तो जय प्रकाश मौर्य ने ये गुलबदन ये गुलबदन फूलों की महक कांटों…। मेहमान के तौर पर सरदार नरेंद्र सिंह उर्फ़ कांके एवम् अफजल मालिक ने यम्मा याम्मा… गा कर लोगो का दिल जीत लिया।
मंच संचालन अध्यक्ष पारस प्रसाद ने की । सचिव सतेंद्र गुप्ता ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया। मौके पर रत्ना सिन्हा,संगीता श्रीवास्तव, डॉ रीना, नंद कुमार सिंह, राजीव सिंह, डॉ राकेश, उदय गुप्ता,मुकेश पाण्डेय, कन्हैया मुखिया, भोला दास, संजय गुप्ता पिंटू दिलवाले , महेंद राम,आलोक कुमार आदि मौजूद थे।