श्रीनगर, 15 मार्च (हि.स.)। पीर की गली में ताजा बर्फबारी और बारिश के बाद ऐतिहासिक मुगल रोड को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। एसएसपी ट्रैफिक ग्रामीण कश्मीर फारूक कैसर ने कहा कि पीर की गली में ताजा बर्फबारी और मार्ग पर खराब मौसम की स्थिति के कारण एहतियात के तौर पर सड़क बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को अगली सूचना तक मुगल रोड पर यात्रा करने से परहेज करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि सड़क को सुरक्षित घोषित किए जाने और यातायात के लिए फिर से खोले जाने के बाद इसकी स्थिति के बारे में सूचित किया जाएगा।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता
