जाैनपुर , 16 मार्च, जौनपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जाैनपुर के केराकत थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक केराकत दीपेन्द्र सिंह ने साेमवार काे बताया कि केराकत पुलिस द्वारा थानागद्दी तिराहे के पास से आरोपित रंजीत कुमार (20) पुत्र दूधनाथ निवासी कनुवानी पिण्डारी थाना केराकत, जौनपुर को गिरफ्तार किया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र
