राजगढ़, 16 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुरा बंजारा स्थित तालाब में सोमवार दोपहर नहाने के दौरान छह वर्षीय बालक गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, ग्राम ढ़बोदा जिला कोटा निवासी मनोहर पुत्र रतनलाल बंजारा अपने परिवार के साथ ग्राम मोतीपुरा बंजारा में मजदूरी पर गेहूं काट रहा था, तभी उसका छह वर्षीय पुत्र ऋषि अपने दोस्तों के साथ समीपस्थ तालाब पर नहाने चला गया। इसी दौरान बालक गहरे पानी में डूब गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और बेसुध हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक
