पूर्णिया, 16 मार्च (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार पैक्स निर्वाचन कार्यक्रम 2026 के तहत सोमवार को कसबा प्रखंड के लखना पैक्स तथा बी कोठी प्रखंड के निपानिया पैक्स में होने वाले चुनाव को लेकर संयुक्त ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों पैक्सों में मतदान 18 मार्च 2026 को होगा।

ब्रीफिंग कार्यक्रम में प्रभारी विशेष कार्य पदाधिकारी, संबंधित अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और वज्रगृह की व्यवस्था, सेक्टर पदाधिकारियों एवं पीसीसीपी के साथ दंडाधिकारियों की नियुक्ति, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन से संबंधित जिला पदाधिकारी द्वारा जारी आदेशों से अधिकारियों को अवगत कराया गया।
साथ ही कसबा एवं बी कोठी प्रखंड के निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्वाचन कार्य के सफल संचालन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह
