
सासाराम (रोहतास) जिले के अकोढीगोला हनुमान गढ़ी मंदिर से सैकड़ों कांवरिया समाजसेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह एवं पूर्व जिला पार्षद नीतू सिंह के नेतृत्व में बाबा भोलेनाथ के नगरी देवघर के लिए हुए रवाना। सोनू सिंह ने बताया कि सभी कांवरियों को आने जाने, रहने एवं खाने पीने की व्यवस्था की गई है। सुलतानगंज पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर बाबा धाम देवघर के लिए पैदल प्रस्थान किया जायेगा। रास्ते में ठहरने खाने पीने की पूरी व्यवस्था रहेगी। साथ में भोजपुरी गायक विकास पांडेय, मनीष ओझा, विजेंद्र यादव, सोनू सुमन, पूजा पांडेय, प्रियंका सिंह सहित अन्य भोजपुरी गायकों द्वारा रात्रि में भक्तिमय संगीत का कार्यक्रम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि डेहरी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए सुख शांति की कामना बाबा भोलेनाथ से करेंगे। बताते चलें कि सोनू सिंह के नेतृत्व में बाबा भोलेनाथ के नगरी देवघर के लिए दर्जनों छोटी गाडियां और दो बसों में कांवरिया देवघर के लिए प्रस्थान किया। प्रस्थान करने से पहले गाजे-बाजे के साथ अकोढीगोला के मंदिरों का पूजा अर्चना करते हुए डिहरी में स्थित झारखंडी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए देवघर के लिए रवाना हुए। कांवरियों में राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, समाजसेवी जन्मेजय सिंह कंचनपुर, मुखिया चन्दन सिंह, प्रमोद सिंह, सुनील सिंह, रंगू सिंह सहित सैकड़ों कांवरियां शामिल हैं।