पश्चिम मेदिनीपुर, 17 मार्च (हि. स.)। बेलदा थाना अंतर्गत रानीसराय क्षेत्र में मंगलवार तड़के सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम बापी सारन है। वह बेलदा थाना अंतर्गत लालझुरी गांव के निवासी थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बापी सारन घर से बाजार सामान लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान 16 नंबर राष्ट्रीय सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक घटनास्थल से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को बेलदा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बापी सारन को बेलदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार और स्थानीय लोग इस आकस्मिक मौत की खबर सुनकर शोक में डूब गए। मंगलवार सुबह बेलदा थाना पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेजा।
पुलिस घटना में शामिल वाहन चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता
