
सासाराम (रोहतास) स्वर्गीय प्रोफेसर राजवंश सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में मनाई गई। उक्त मौके पर मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों एवं लोगों के द्वारा 55 पौधों का पौधारोपण किया गया। जिसमें विंध्याचल देवी पूर्व प्रधानाचार्य , श्रीमती जागो देवी शिक्षिका, पुत्र ज्ञानेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अमित राज, पुत्रवधू रुचि कुशवाहा, रचना कुशवाहा, कृष्णा कुमारी, गौरव ज्ञान राज, गरिमा कुशवाहा, रूपाली कुशवाहा, प्राची, पूर्वा, अनन्या, अश्विका, अर्शीका, नरेंद्र सिंह, संजीव सिंह, राहुल कुमार, शिक्षक, रामदुलार पटेल, विंध्याचल सिंह, राम अधीन सिंह, अजय सिंह वार्ड पार्षद, अनिल सिंह, दीपक प्रजापति सहित कई गणमान्य शामिल हुए।