
डेहरी ऑन सोन (रोहतास) भाजयुमो रोहतास द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा को सफल बनाने हेतु तिरंगा बाइक रैली डेहरी के वीर कुंवर सिंह स्मारक से शुरू हुआ। जिसमे सैकड़ों कार्यकर्ता एवं राष्ट्रप्रेमी शामिल हुए। मुख्य रूप से उपस्थित भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने इसका शुभारंभ किया।दुर्गेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश को एक नई उंचाई पर ले जाने को अग्रसर है चाहे वो आर्थिक हो या फिर सांस्कृतिक। देश को एक धागे में पिरोने का ये सफल कदम है।जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि आगामी 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव में भारतीय जनता युवा मोर्चा लगातार अपने लोगो से संपर्क साध उन्हें प्रेरित कर रहा है अपने घरों पर तिरंगा फहराने का।
मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, प्रदेश मंत्री विक्की राय, प्रदेश प्रवक्ता सन्नी श्रीवास्तव, जिला महामंत्री शशिभूषण प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, कार्यक्रम प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष शरद चन्द्र संतोष, प्रदेश सोसल मीडिया सह संयोजक रोहित राज, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कन्हैया सिंह, सच्चिदानंद, प्रिन्स राज, राकेश सिन्हा, संजय तिवारी, अभिषेक सिंह, प्रणव प्रभाकर पांडेय, अभिषेक तिवारी, संजय गुप्ता, आनंद पांडेय, शशिभूषण सिंह, रवि सिंह, राकेश गुप्ता, अर्जुन श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, इंद्रजीत सिंह, मनोहर, चंदन चौबे, ध्रुव सिंह, ऋषि राज, प्यारेलाल ओझा, यश उपाध्याय, गोपी कुमार, सोनू सिग्रीवाल, कौशल श्रीवास्तव, प्रीतम कुमार, राजीव सिंह, विकास गुप्ता, अंकित गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।