
गोरखपुर, 17 मार्च (हि.स.)। चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा से प्रारंभ होने वाले नववर्ष के अवसर पर गोरखपुर के नौका विहार पर “भारतीय नूतन वर्षाभिनन्दन समारोह” आयोजित किया जा रहा है। यह पर्व सृष्टि के उदय, प्रकृति के नवपल्लवन, राष्ट्र चेतना के जागरण और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक है।

समारोह के मुख्य अतिथि तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. के. पी. कुशवाहा करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष के प्रांत प्रचारक रमेश विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम 18 मार्च 2026, बुधवार, सायं 6:15 बजे नौका विहार, तारामंडल में आयोजित किया जाएगा। आयोजक समिति ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर नववर्ष का स्वागत करने का आग्रह किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय
