नोएडा, 17 मार्च (हि.स.)। नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना बिसरख के प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मनीषा सिंह (31) पत्नी आशीष सिंह गौर सिटी -2 के एग्जॉटिका ड्रीम वैली सोसायटी में रहती थी। उन्होंने बीती रात सोमवार को अपने घर पर अज्ञात कारण के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की आज सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी
