महोबा, 18 मार्च (हि.स.)। यूपी के महोबा जनपद में एक महिला की अश्लील फोटो उसके रिश्तेदार ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी और विरोध करने पर उसे व परिजनों को जान से मारने की धमकी दी । तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के पत्तापुर निवासी उसकी छोटी बहन का देवर बबलू यादव उसे लगातार परेशान कर रहा है।
बताया कि आरोपित ने उसकी न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी , जिससे उसकी बदनामी हो रही है। जिसके लिए मना करने पर दबंग रिश्तेदार उसे व परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। कई बार मना करने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जिसके बाद महिला ने थाना में सूचना दी।
बुधवार को अजनर थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी
