
संवाददाता, सासाराम। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को हर घर तिरंगा एवम स्वच्छता अभियान के तहत सासाराम में सरदार वल्लभ भाई पटेल के मूर्ति के आस पास सफाई किया। इस दौरान मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रणव प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिंरोने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व क्षमता की बदौलत ही देश विभाजन की बड़ी त्रादसी को रोकने में कामयाब हुआ। इस मौके पर रोहित राज राजपूत ने कहा कि सरदार पटेल के देश के अखंडता के विजन पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री अभिषेक तिवारी,जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,मंत्री मनीष सिंह,अरविंद दुबे,प्रवक्ता पुलकित सिंह,नगर अध्यक्ष रजनीश वर्मा, अकोढीगोला अध्यक्ष अर्जुन श्रीवास्तव,डेहरी महामंत्री संतोष सिंह,सासाराम महामंत्री संजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार राजेश कुमार,बलवंत कुमार आदि मौजूद थे।
