खूंटी, 18 मार्च (हि.स.)। दिल्ली पब्लिक स्कूल, खूंटी में बुधवार को परिणाम दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और शैक्षणिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोबरा बटालियन के एसी अभिषेक यादव और श्रीधर उपस्थित थे। वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ विवेक, प्राचार्या ममता और उप-प्राचार्या माधुरी ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
प्रदर्शनी में छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विज्ञान के प्रति अपनी समझ और नवाचार क्षमता का परिचय दिया।
इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में विद्यार्थियों और अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों—खुशबू, प्रीथा, अनन्या, काजल, पीयूष, इंदिरा, शिवांगी और निकिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा
