नई दिल्ली, 18 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने लोकसभा सदस्य से इस्तीफा देकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर प्रद्युत बोरदोलोईने कहा कि उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी और उऩका लगातार अपमान किया जा रहा था।

भाजपा में जुड़ने के बाद प्रद्युत बोरदोलोई ने संसद भवन में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
मडिया से बातचीत में प्रद्युद बोरदोलोई ने कहा कि अमित शाह से आज मुलाकात की। वे बहुत विनम्र और मददगार हैं।
अमित शाह ने उन्हें असम विधानसभा चुनाव लड़ने का सुझाव दिया। बोरदोलोई ने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिेए वे सोच-विचार करके निर्णय लेंगे। इस बीच असम के मुख्यमंंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने भी अमित शाह से मुलाकात की। उम्मीद है कि असम विधानसभा के लिए भाजपा अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।
हिमंता बिस्व सरमा ने पहले जानकारी दी कि पार्टी 126 विधानसभा सीटों में से 89 पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 37 में से असम गण परिषद (एजीपी) 26 सीटों पर, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। असम में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होंगे। नतीजे 4 मई को आएंगे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी
