पूर्वी सिंहभूम, 18 मार्च (हि.स.)। झारखंड बंग भाषी समन्वय समिति की बैठक बुधवार को साकची स्थित कार्यालय में हुई।

बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इस दौरान चित्रदीप भट्टाचार्य को को ऑप्ट कर सदस्य के रूप में शामिल करते हुए नई कमिटी को अंतिम रूप दिया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में विकास मुखर्जी को अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नेपाल चंद्र दास (ग्रामीण) और परेश कुमार नंदी (शहर) को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर अरुण दासगुप्ता, गोबिंद मुखर्जी, तरुण कुमार आदक, पूर्वी घोष और बनश्री सरकार को शामिल किया गया है। वहीं, संदीप सिन्हा चौधरी को महासचिव नियुक्त किया गया है। सह-सचिव के रूप में उदय सोम, प्रद्युत घटवारी, आशीष मंडल, सोमा घोष और सुलेखा डे को जिम्मेदारी दी गई है। सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी सौमी सेन बोस को सौंपी गई है।
मीडिया प्रभारी के रूप में चित्रदीप भट्टाचार्य को नियुक्त किया गया है। आर्थिक नियंत्रक एवं योजनाकार की भूमिका संजय कुमार बागची निभाएंगे, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप महतो और सह-कोषाध्यक्ष के रूप में दिलीप चटर्जी को चुना गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तरुण बोस, दीपिका बनर्जी, अनुप कुमार दास सहित अन्य को शामिल किया गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक
