भुवनेश्वर, 19 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक और प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।अपने सोशल मीडिया संदेश में प्रधान ने डॉ. हेडगेवार को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र जीवन को संगठित, संस्कारित और सशक्त बनाने का जो संकल्प लिया था, वह आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में समाज को दिशा प्रदान कर रहा है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डॉ. हेडगेवार का जीवन त्याग, तपस्या, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनके विचारों ने जन-जन में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जागृत किया है।प्रधान ने यह भी उल्लेख किया कि डॉ. हेडगेवार का संकल्प आज भी करोड़ों स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है और उनके जीवन मूल्यों से समाज निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त कर रहा है।

—-
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो
