मालदा, 19 मार्च (हि. स.)। जिले के हरिशचंद्रपुर-2 ब्लॉक में ‘युवासाथी’ योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पैसे न मिलने और भ्रष्टाचार के आरोप में स्थानीय युवाओं ने बीडीओ ऑफिस के अंदर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस और केंद्रीय बल ने हस्तक्षेप कर आंदोलन को ज्यादा देर तक चलने नहीं दिया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जहां योग्य शिक्षित बेरोजगार महीनों से इंतजार कर रहे हैं, वहीं नाबालिग और बुजुर्गों के खातों में पैसे जा रहे है। साथ ही, दलालों के जरिए सरकारी पोर्टल की जानकारी लीक होने और पैसे के बदले लाभ दिलाने के गंभीर आरोप भी लगे है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच का भरोसा दिया है और तकनीकी गड़बड़ी को जल्द ठीक करने की बात कही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
