जलपाईगुड़ी, 19 मार्च (हि.स.)। राजगंज विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन ने चुनावी प्रचार शुरू करने से पहले भ्रामरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। गुरुवार शाम वह पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचीं और देवी का आशीर्वाद लिया।

मंदिर में पूजा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए स्वप्ना बर्मन ने कहा कि वह अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत मां भ्रामरी देवी के आशीर्वाद के साथ करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
बर्मन ने कहा कि उनके चुनावी प्रचार का मुख्य फोकस युवाओं का विकास होगा। बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना मेरी प्राथमिकता है।
वहीं, चार बार के विधायक खगेश्वर राय को लेकर उन्होंने कहा कि वह उनके अभिभावक समान है। सपना बर्मन ने कहा कि वह उनसे मुलाकात करेंगी और उन्हें साथ लेकर ही चुनाव प्रचार आगे बढ़ाएंगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
