
नौहट्टा। चुटिया थाना क्षेत्र के पंडुका गांव मे दीवार गिरने से गणेश चौधरी की बेटी कमला देवी (40) व सुदर्शन विश्वकर्मा की पत्नी ललिता देवी (40)की मौत शनिवार को हो गई। जानकारी के अनुसार कमला देवी रक्षाबंधन के अवसर पर मैके आई थी शनिवार को ससुराल जाना था।शनिवार को आस पडोस का हाल चाल लेने के सुदर्शन विश्वकर्मा के घर जाकर सुदर्शन विश्वकर्मा के पत्नी ललिता देवी से बातचीत कर रही थी। सुदर्शन विश्वकर्मा का मिट्टी का दीवार जर्जर था तथा रात मे तेज बारिश के कारण काफी खराब हो गया था। बातचीत करते समय ही दोनो के उपर दीवार गिर गया। ग्रामीणों की मदद से दोनो को बाहर निकाला गया तथा ईलाज के लिए तत्काल बाहर भेजा गया। कमला रास्ते मे ही दम तोड़ दी जबकि ललिता देवी को जमुहार अस्पताल मे भर्ती किया गया लेकिन दोपहर मे उसने भी दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी थाना को नही है।दोनो महिला मे गाढा संबंध था। नन्द भौजाई का रिश्ता था।
काफी दिनों के बाद आने से दोनों दीवार के पास ही हालचाल करने लगी। ग्रामीणों के अनुसार कमला का विवाह औरंगाबाद जिले मे बडेपुर हुआ था। उसके दो बेटी एक बेटा है। काफी दिनो के बाद रक्षाबंधन पर राखी बांधने आई थी। घर मे रो रोकर सभी का बुरा हाल है।ललिता देवी के दो लडका व एक लड़की है जिसका विवाह कर चुकी है। सीओ रामप्रवेश राम ने बताया कि मामले को लेकर आपदा प्रबंधन से बात की जाएगी कि परिजनो को किस मद से मुआवजा दी जाएगी।
गांव में छाया मातम
दुर्घटना से गांव मे मातम छा गया ।कमला काफी दिनो के बाद बेटी विबाह तय कर खुशी मनाने रक्षाबंधन पर मैके आई थी। लेकिन सारी खुशी मातम मे बदल गयी ।मैके पडोस मे अपनी भौजाई से हाल चाल कर रही थी।कि दीवार दोनो के उपर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि भानू मिश्रा, गुड्डु सिंह, गोरख चंद्रवंशी, सुरेश शास्त्री, नन्हक मिश्रा सहित सैकडों लोग पहुंच परिजनो का संतावना दिए लेकिन परिजनो के आंखो का आंसू थमने का नाम नही ले रहा है। भानू मिश्रा ने बताया कि रात मे तेज बारिश के कारण दीवार काफी जर्जर हो गया था लेकिन दोनो को जानकारी नही थी। सीओ को मामले की सूचना देकर आपदा प्रबंधन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
