
सासाराम (रोहतास) अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच रोहतास जिला इकाई की बैठक मौर्या ब्राइट पब्लिक स्कूल तिलौथू, सासाराम में पूर्व प्रखंड प्रमुख कपिल सिंह कुशवाहा के अध्यक्षता में तथा मंच के रोहतास जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह के संचालन में किया गया। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि “अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार” एक रजिस्टर्ड सामाजिक संस्था है जो मानव कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहता है। प्रत्येक वर्ष सितंबर महीने में यह संस्था रामवृक्ष प्रसाद शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन करता है जो इस वर्ष 25 सितंबर 2022 को गया में रामवृक्ष प्रसाद शिक्षक सम्मान उत्कृष्ट नागरिक सम्मान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष मैट्रिक में उत्तीर्ण 80 परसेंट या उससे ऊपर अंक वाले छात्र -छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह से पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर कपिल सिंह कुशवाहा, विजय कुमार सिंह, अवधेश सिंह, अजय कुमार सिंह के द्वारा मंच की सदस्यता ग्रहण किया गया। इस अवसर पर मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला सचिव उषा सिंह , जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष संध्या सिंह, जिला प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ,कुमारी कंचन, सविता कुमारी ,रीता प्रसाद, गीता कुमारी ,स्मिता कुमारी, विनीता कुमारी, नीतू कुमारी, पुष्पा कुमारी, संध्या कुमारी, डिंपल सिंह, राजू कुशवाहा, पवन सिंह, देव पूजन कुशवाहा, सुधीर सिंह, मिथलेश कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, अजय सिंह, दीपक कुशवाहा, अखिलेश सिंह, अरविंद कुमार ,सत्येंद्र प्रसाद, शंभू सिंह सहित अन्य अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
