कोलकाता, 20 मार्च (हि. स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे ने पुरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्यों के कारण कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। यात्रियों की सुरक्षा और कार्यों को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

रद्द हुई ट्रेनों में, 02839 शालीमार-पुरी स्पेशल : 15.03.2026 से 10.05.2026 के बीच हर रविवार को रद्द रहेगी।
02840 पुरी-शालीमार स्पेशल : 16.03.2026 से 11.05.2026 के बीच हर सोमवार को रद्द रहेगी।
08012 पुरी-भंजपुर स्पेशल : 15 मार्च से 15 मई 2026 के बीच निर्धारित विभिन्न तारीखों (ज्यादातर शुक्रवार और रविवार) पर रद्द रहेगी।
08011 भंजपुर-पुरी स्पेशल : 14 मार्च से 16 मई 2026 के बीच निर्धारित विभिन्न तारीखों (ज्यादातर गुरुवार और शनिवार) पर रद्द रहेगी।
वहीं, कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग और टर्मिनल में भी बदलाव किया गया है।
पुरी–कामाख्या एक्सप्रेस (15643/15639) और कामाख्या–पुरी एक्सप्रेस (15644/15640) को कुछ तिथियों पर मलतीपटपुर से ही शुरू या वहीं समाप्त किया जाएगा।
सियालदह–पुरी दुरंतो एक्सप्रेस (22201/22202) को भी कई दिनों तक साक्षीगोपाल की बजाय मलतीपटपुर तक सीमित रखा जाएगा।
हावड़ा–पुरी एक्सप्रेस (12837/12838), पुरी–राउरकेला एक्सप्रेस (18125/18126) और जलेश्वर–पुरी मेमू (68441/68442) जैसी ट्रेनों को भी आंशिक रूप से शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। यह बदलाव पहले जारी सूचना में आंशिक संशोधन के रूप में लागू किया गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता
