
शिवसागर (रोहतास) प्रखंड मुख्यालय पर व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष पद के लिए शिवसागर पैक्स अध्यक्ष एवं वर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नामांकन में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवसागर प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य के लिए 15 लोगों ने नामांकन किया है। जिसमें प्रदीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह एवं किसान वर्ग से सविता देवी ने नामांकन दर्ज किया है। वहीं सदस्य समिति से अनारक्षित अभिमन्यु सिंह, जय प्रकाश पांडेय, राजेश्वर सिंह, इंद्रदेव सिंह एवं पूनम देवी ने नामांकन दर्ज किया। किसान अनारक्षित से रिंकी देवी, अखिलेश्वर पांडेय, राजेंद्र सिंह ने नमांकन दर्ज किया। इसके अलावा समिति से पिछड़ा वर्ग से दयाशंकर सिंह, समिति से अति पिछड़ा वर्ग ओमप्रकाश बिंद, किसान अतिपिछड़ा वर्ग कृष्ण कुमार साह, अनुसूचित जाति शून्य और किसान अनुसूचित जाति राम सिंघासन पासवान ने नामांकन दर्ज किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं निर्वाची पदाधिकारी रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि नाम वापसी की तिथि 27 अगस्त और मतदान और मतगणना की तिथि 3 सितंबर है।सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
