
सासाराम (रोहतास) गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सासाराम के तत्वावधान में 15 वां पूण्य तिथि मनाया गया। जिसमें संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी के तस्वीर पर श्रधांजलि देने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में एडीजे भ्राता दशरथ मिश्रा साथ ही डॉ कृति पराशर के द्वारा किया गया। जिसमें संस्था की मुख्य प्रशासिका बी के बबिता दिदी ने कहा कि दादी जी के नेतृत्व में 38 सालो से इस यज्ञ का कारोबार कुशलता पूर्वक सम्भालते हुये 2007 में दादीजी अपना पुराना शरीर छोड़ भगवान के गोद मे चली गईं।
संस्था के संस्थापक पिता श्री ब्रह्मा बाबा के जाने के बाद बाबा ने अपना हाथ दादी जी के हाथ में देकर यज्ञ की पूरी जिम्मेदारी दादी जी पर सौप दिया उसके बाद दादी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व मे सेवायें चालू हो गई जिसमे आज 145 देशों से अधिक सेवाकेंद्र चल रहा हैं। दिदी जी को यूएनओ द्वारा शान्ति दूत से सम्मानित किया गया था। जिसमे सासाराम के बी के परिवार 200 से ऊपर उपस्थित होकर श्रधांजलि का कार्यक्रम किया गया। साथ ही ब्रह्मा भोजन भी सभी भाई बहनों स्वीकार कराया गया। जिसमें सह संचालिका बि के नीतु , बी के सरिता, बि के प्रिया, किरण बहन, नवलेश भाई, प्रकाश भाई, शिला बहन सहित बहुत से भाई बहन भी पहुँचे।