
रविवार को महिला पत्रकारों के लिए विशेष जुंबा क्लास

रायपुर, 21 मार्च (हि.स.)। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और तनावमुक्त कार्यशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायपुर प्रेस क्लब द्वारा शनिवार को साप्ताहिक ‘जुंबा क्लास’ का विशेष आयोजन किया गया। प्रेस क्लब परिसर में आयोजित इस सत्र में शहर के वरिष्ठ पत्रकारों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस प्रशिक्षण सत्र में मुख्य रूप से संतोष कुमार साहू एवं प्रोफेसर प्रीति सतपथी ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को संगीत की धुनों पर जुंबा के विभिन्न अभ्यासों के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक शांति बनाए रखने के गुर सिखाए।
प्रेस क्लब द्वारा रविवार को विशेष रूप से महिला पत्रकारों के लिए अलग से जुंबा डांस क्लास का आयोजन किया जाएगा। इस सत्र का उद्देश्य महिला पत्रकारों को फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके लिए एक सहज एवं प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराना है।
जुंबा क्लास के दौरान रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों सहित शहर के गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से कविता देवांगन, प्रोफेसर राकेश साहू, डोलाराम देवांगन, सरोज जी, विनोद रात्रे, नागराज, कृष्णा साहू और अभिराम राजपूत उपस्थित थे। आयोजन मे हिस्सा ले कर बड़ी संख्या में पत्रकार साथी और उनके परिवार के सदस्य भी फिटनेस के इस सत्र में शामिल हुए
कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा ‘भारतीय’, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, तथा संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि, पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या में स्वास्थ्य अक्सर पीछे छूट जाता है, इसलिए ऐसे साप्ताहिक आयोजनों के माध्यम से उन्हें शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पहल की सराहना की।
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर
