
शिवसागर (रोहतास) थाना क्षेत्र के करूप गांव में शुक्रवार को अहले सुबह में पक्का का मकान गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के करूप गांव निवासी स्वर्गीय काशी राम की पत्नी 50 वर्षीय उर्मिला कुंवर के रूप में की गई है। गुरूवार की रात हुई मुसलाधार बारिश में अचानक पक्का के मकान का छप्पर गिर गया।जिसमें दब कर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को चार बजे सुबह में मृतक महिला के परिजनों ने मकान गिरने पर शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने गिरे पक्का के मकान के अंदर फंसे अवस्था में मृतक महिला को बाहर निकाला। लेकिन उसकी की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। मृतक महिला के तीन बच्चे हैं जिसमें 2 लड़के और 1 लड़की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक महिला को पुलिस द्वारा सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजन को शव को सौप दिया गया है। मृतक के परिजनों ने सरकार से मुआवजा की मांग की है।