
तिलौथू (रोहतास) सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू के प्रांगण में वार्षिक विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर रासायन शास्त्र के वरिष्ट अध्यापक प्रधान श्रीकांत प्रसाद ने किया। इस अवसर बाल वैज्ञानिकों के प्रदर्श के मूल्यांकन के छः मूल्यांकन कर्ता प्रधान श्रीकांत प्रसाद, उमाशंकर पाल, सुजीत कुमार, उमेश शुक्ल, विष्णु कुमार एवं सत्या शुक्ल ने सहयोग किया। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर प्रधानाचार्य धनंजय शर्मा ने सम्मानित किया। विज्ञान मेला तीन समूहों में विभाजित किया गया था। शिशु वर्ग, बाल वर्ग एवं किशोर वर्ग। इसमें क्रमश 14,39,एवं 18 कुल 61 बाल वैज्ञानिकों ने अपने अपने प्रदर्श लगाए। आचार्य राजेश कुमार सिंह की देखरेख में यह विज्ञान मेला आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को 4 सितम्बर को विभाग स्तरीय विज्ञान मेला में रामगढ़, कैमूर जाएगें। कार्यक्रम हर्षोल्लास सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी जंगलेश प्रसाद चौरसिया प्रकल्प प्रमुख तिलौथू रोहतास ने दिया।