
* समस्या से है परेशान नहीं है मुखिया जनप्रतिनिधियों का ध्यान
करगहर (रोहतास) करगहर पंचायत के निमडिहरा गांव, में एक सड़क ऐसा है जिसकी चौड़ाई लगभग 500 से 700, मीटर है यह सड़क निमडिहरा गांव से होकर फूली पथ में मिलती है जिसमें कचरा का अंबार लगा हुआ है निमडिहरा गांव के लोग लगभग सौ परसेंट बूढ़े बच्चे जवान या फिर पढ़ने वाले लड़के लड़कियां अक्सर इस रास्ते से आवाजाही करते हैं यह रास्ता इतना खतरनाक है। जो हमेशा यहां के लोगों को डर सताता है कभी भी उस रास्ते में जहरीली जीव जंतु या अन्य लोगों को आते जाते काट सकते हैं। जिसे लेकर करगहर पंचायत के निमडिहरा गांव के लोग काफी परेशानियों का मार झेल रहे हैं यह दृश्य करगहर पंचायत के निमडिहरा गांव का है। जिसे लेकर गांव के लोगों ने एक बार काफी प्रयास किया जिसे दो हजार अट्ठारह में मनरेगा के तहत मिटटी करण भी किया गया उसके बाद से आज तक मुखिया बीडीसी या किसी जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं हुआ बल्कि गांव के ग्रामीण जनता ने यह भी बताया कि स्वच्छ भारत अभियान तथा नल जल योजना आज तक निमडिहरा गांव में पूर्ण नहीं हुआ पंचायती राज व्यवस्था में सभी गांव की सड़कें पक्की हो गई पर करगहर पंचायत के मुखिया का कोई ध्यान उस पर नहीं है। यदि इस रास्ता को जनप्रतिनिधि या मुखिया के द्वारा नहीं बनाया जाता है तो गांव के सभी लोग जिलाधिकारी के पास जाकर इसकी मरम्मत हेतु गुहार लगाएंगे।
