
करगहर (रोहतास) थाना से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर करगहर फूली पथ में रविवार के दिन सुबह 8:15 पर अपराधियों द्वारा हुए पूर्व प्रखंड प्रमुख तथा पैक्स अध्यक्ष की हत्या के बाद हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक उनके अंतिम दर्शन के लिए बेताब थे। वही सोमवार के दिन घर से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उनके पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार में विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय और उनके परिवार के लोगों के द्वारा करगहर में ही उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर मौजूद कांति सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री, कृष्णा सिंह पूर्व एमएलसी रोहतास कैमूर, वशिष्ठ सिंह पूर्व विधायक करगहर विधानसभा, पूर्व चेयरमैन नथुनी पासवान, रामनाथ सिंह पूर्व जिला पार्षद, बुचुल यादव पूर्व जिला अध्यक्ष राजद ,शकील अहमद प्रखंड अध्यक्ष राजद, सुनील पासवान पूर्व मुखिया रुपैठा पंचायत कई अन्य लोग मौजूद थे।
करगहर प्रखंड व विधानसभा क्षेत्र के नाज थे पूर्व प्रमुख सह पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव
करगहर (रोहतास) पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव के अंतिम संस्कार की खबर सुनते ही अपने सहयोगियों के साथ संवेदना व्यक्त करने के लिए करगहर स्थित श्मशान घाट पर पहुंचे कृष्णा सिंह पूर्व एमएलसी रोहतास कैमूर तथा पूर्व मुखिया अवध बिहारी राय समरडीहा पंचायत वर्तमान पैक्स अध्यक्ष पूर्व मुखिया मंटू सिंह, पूर्व मुखिया चितैनी राजू यादव, महासचिव राजद पूर्व मुखिया जगमोहन सिंह कंजर पंचायत, ललन सिंह पूर्व जिला पार्षद नोखा पश्चिमी, धनंजय सिंह यादव पूर्व मुखिया लहेरी पंचायत राजद के वरिष्ठ नेता, महेंद्र प्रसाद गुप्ता पूर्व प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र करगहर, परमहंस सिंह यादव खरहना पंचायत अध्यक्ष राजद तथा मौके पर मौजूद करगहर पुलिस भी मुस्तैदी के साथ खड़ी थी एवं उनके अंतिम संस्कार में प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद थे। साथ में गांव के सामाजिक कार्यकर्ता और सभी जनता जनार्दन से पूरा परिसर भरा हुआ था।