
संवाददाता, तिलौथू (रोहतास)। फूले परिषद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने रोहतास जिले में प्रदेश पदाधिकारियों को प्रखंडों का संगठन प्रभारी बनाया है। जिलाध्यक्ष कपिल कुमार के अनुसार, इस संबंध में पत्र निर्गत किया गया है। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से यह निर्देश दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह को नोखा, सचिव राजू प्रधान को सूर्यपुरा, महासचिव झुना सिंह को सासाराम, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिन्हा को तिलौथू, महासचिव संजू कुशवाहा को शिवसागर, महासचिव रिंकू सोनी को रोहतास, हरिचरन सिंह को दिनारा, डब्लू कुशवाहा को संझौली, बनारसी कुशवाहा को डेहरी, रामपरीखा महतो को अकोढ़ीगोला, राजाराम गुप्ता को कोचस, विजय पटेल को नासरीगंज, संतोष कुशवाहा को रोहतास नगर, रवि कुमार गांधी को राजपुर, चूने खां को काराकाट, राजेश कुशवाहा को दावथ, बसंत चौधरी को बिक्रमगंज, मालती कुशवाहा को बिक्रमगंज नगर, दीपक कुशवाहा को करगहर, कामेश्वर सिंह को नौहट्टा, मानती मौर्या को डिहरी नगर, हजारी सिंह कुशवाहा को सासाराम प्रखंड, प्रेम प्रकाश को नोखा नगर, शेखर कुशवाहा को कोआथ नगर की जिम्मेदारी दी गई है।