
सासाराम (रोहतास) विकासशील इंसान पार्टी की बैठक शिवघाट सासाराम नगर में की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेक कुशवाहा ने की। जिलाध्यक्ष विवेक कुशवाहा के द्वारा नगर कमेटी का विधिवत विस्तार किया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष प्रत्युष कुमार गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अयोध्या चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, मनजीत चौधरी, नगर सचिव सुरेंद्र चौधरी, कृष्णा चौधरी, अजय चौधरी, दीनानाथ चौधरी को बनाया गया। साथ ही साथ चुने हुए सभी पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष विवेक कुशवाहा के द्वारा नियुक्ति पत्र भी दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेक कुशवाहा ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं सारे कार्यकर्तागण पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाएंगे। पार्टी के विचार एवं मूल्यों को भी लोगों को बताते हुए पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।
बैठक में उपस्थित लोगों में श्रीराम चौधरी, विश्वनाथ महतो, दिनेश चौधरी, विक्की चौधरी, पिंटू चौधरी, अजीत चौधरी, पप्पू चौधरी, मुरारी चौधरी, महेंद्र चौधरी, कृष्णा चौधरी, श्रीभगवान चौधरी, त्रिवेणी चौधरी, सुनील चौधरी, सोनू चौधरी, श्रीराम चौधरी, सुधीर चौधरी, भोला चौधरी, सुदामा चौधरी, उमेश चौधरी, सतनारायण चौधरी, दबंग चौधरी, बजरंगी मल्लाह, विक्की चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं अधिकारी मौजूद थे।