सासाराम (रोहतास) रेलवे में न्यू पेंशन स्कीम को बंद कर तत्काल पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करना चाहिए। साथ ही ट्रैकमेनटेनरों को पदोन्नत करने के लिए ओपन टू आल प्रणाली लागू होनी चाहिए। उक्त बातें नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेकर लौटे ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश पंजियार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। पंजियार ने कहा कि फेडरेशन ऑफ इण्डियन रेलवे मेन (एनएफआईआर) का 30 वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन गत 5.6 एवं 7 सितम्बर 2022 को तेलंगाना राज्य के सिकन्दराबाद में आयोजित सम्पन्न हुआ। जिसमें अलग अलग संगठन के पदाधिकारिओं की बैठक कार्यकारिणी की बैठक, महिला विंग की बैठक, युवा विंग की बैठक, डेलीगेट सम्मेलन एवं जेनरल काउन्सिल में रेलवेे कर्मचारियों से जुड़ें विभिन्न समस्यायों पर चर्चा हुई। महाअधिवेशन में मुख्यरूप रूप से रेलवे में आउट सोरसिंग की सरकार नीति, नयू पेंशन स्कीम का विरोध. क्लास फोर्थ कर्मचारियों के लिए प्रमोशन में ओपेन टू आल सिस्टम लागू करने, सभी कैटेगरी के लिए वेतनमान में विसंगतियां दूर करने और वेतनमान वृद्धि का मुद्दा छाया रहा।महाअधिवेशन के अन्तिम दिन एनएफआईआर के पदाधिकारिओं का चुनाव अगले तीन वषों के लिए हुआ।

जिसमें एनएफआईआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुमान सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव डॅाक्टर एम. रघुवैया चुने गए। इनके साथ पूरे राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारिओं का चुनाव हुआ। जिसमें पूर्व मध्य रेलवे से ईस्ट सेन्ट्रल रेलवेे मेंस कांग्रेस (इसीआरएमसी) के सर्वश्री पी एस चतुर्वेदी एनएफआईआर के जोनल महासचिव चुने गये और दानापुर मंडल से बी.पी.सिंह, हाजीपुर मुख्यालय से भूपेन्द्र यादव, डीडीयू मंडल से मिथलेश कुमार सिंह एवं सुरेश पंजियार (पासवान), सोनपुर मंडल से निर्मला रानी, समस्तीपुर मंडल से नर्मदेश्वर यादव एवं धनवाद मंडल से बी.के.महाजन सभी एनएफआईआर के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चुने गये।
महाअधिवेशन में पूरे देश से काफी संख्या में स्पेशल ट्रेनों से रेलवे कर्मचारियाें ने डेलीगेट के रूप में सिकन्दराबाद पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया। डीडीयू मंडल से सर्वश्री सरयु प्रसाद सिंह, जगदीश सिंह, प्रकाश तिवारी, वाई के शर्मा, संदेश कुमार, सच्चेलाल यादव, मिथलेश कुमार मिश्रा, संजीव कुमार, सुरेश सिंह, श्रीनिवास दुबे, रमेश सिंह, विशेश्वर मिश्रा, कमलेश कुमार सहित काफी संख्या में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

