मेदिनीनगर 9 सितंबर
.

आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के मेदिनीनगर नगर निगम अंचल कमिटी की बैठक ललन सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन में सर्वप्रथम पुराने साथियों की मृत्यु हो जाने के बाद उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उसके बाद राज्य परिषद के सदस्य कामरेड जितेंद्र सिंह ने उद्घाटन भाषण करते हुए कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम की स्थिति काफी दयनीय है। निगम होने के बाद भी नगर परिषद के समय के स्थिति से भी नारकीय स्थिति में लोग जी रहे। भाकपा के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद निगम के लोगों पर बेतहाशा टैक्स का बोझ लादकर यहां के मेयर ने जनता को लूटने का काम किया है नगर निगम में उपलब्ध होने वाली मूलभूत सुविधाओं से भी लोग वंचित हैं यहां तक कि कोरोना में भी बंद पड़े दुकानों से निगम के जनप्रतिनिधियों ने आम जनता से किराया वसूला। नगर निगम में घुसखोरों एवं बिचौलियावाद हावी है। निगम के द्वारा पैसा देने वाले लोगों को तुरंत नक्शा पास हो जा रहा है वही पैसा नहीं देने वाले लोगों के काम को लटकाया जा रहा है एवं अन्य कर्मचारियों के माध्यम से पैसा उगाही का काम भी निगम में किया जा रहा है। वही निगम में शामिल किए गए नए क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में जन समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नगर अंचल कमिटी अक्टूबर महीना में निगम का घेराव करेगी। अंत में सर्वसम्मति से सुरेश ठाकुर को नगर सचिव एवं चंद्रशेखर तिवारी को नगर के सहायक सचिव चुने गए। बैठक में बबन राम , आलोक तिवारी ,मृत्युंजय तिवारी, अश्विनी कुमार, नितेश कुमार, अजय प्रजापति, उदय तिवारी, रामराज तिवारी, सोनू कुमार, संतोष कुमार विद्या सिंह, जय श्री देवी, किरण सिन्हा, सहित कई लोग उपस्थित थे।

